क्रिकेट लीग: चैंपियंस लीग के लिये खिलाड़ियों का ट्रायल सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। श्री शारदा सिंह क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित की जाने वाली रायबरेली चैंपियंस लीग के तीसरे चरण के लिये रविवार को खिलाड़ियों का ट्रायल सम्पन्न हुआ। ट्रायल में पूरे देश से लगभग तीन सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों की प्रतिभा को …

अमृत विचार,रायबरेली। श्री शारदा सिंह क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित की जाने वाली रायबरेली चैंपियंस लीग के तीसरे चरण के लिये रविवार को खिलाड़ियों का ट्रायल सम्पन्न हुआ। ट्रायल में पूरे देश से लगभग तीन सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए खूब पसीना बहाया।

खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने का कार्य पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच मोहम्मद अयाज व नदीम सिद्दीकी ने किया। अकादमी के प्रबंधक धनंजय सिंह ने बताया कि रायबरेली चैंपियंस लीग 6 नवंबर से 13 नवंबर के बीच शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।

इस ट्रायल में चयनित हुए खिलाड़ी को टीमें नीलामी प्रक्रिया से अपनी टीम में रखेंगी। इस मौके पर मुशीर दबंग से मो मुशीर, वेदांत वॉरियर्स से सुभाष महर्षि, भारत फाइटर्स से नितिन बजाज, मरीनर्स से गौरव सिंह, फ्यूचर कैपिटल से गौरव त्रिवेदी, सौरव सिंह परिहार, आर ए थंडर से राहुल सिंह, आशीष सिंह, विनीत सिंह, सौरभ सिंह भदौरिया आदि रहे।

यह भी पढ़ें:- खेलकूद प्रतियोगिता : योगेश , हर्ष ने जीता सोना , गौरव ने लगाई तेज दौड़

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार