बस्ती: बाल-बाल बचे विधायक और प्रशासनिक अधिकारी, बाढ़ राहत सामग्री बांटते समय पुल से टकराई नाव
बस्ती, अमृत विचार। यूपी में बस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने जाते समय बड़ा हादसा होते बच गया। नाव पर सवार विधायक, एडीएम, एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए। दरअसल नाव एक पुल से टकरा गई थी, जिससे उसमें छेद गया। नाव में छेछ हो जाने से …
बस्ती, अमृत विचार। यूपी में बस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने जाते समय बड़ा हादसा होते बच गया। नाव पर सवार विधायक, एडीएम, एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए। दरअसल नाव एक पुल से टकरा गई थी, जिससे उसमें छेद गया। नाव में छेछ हो जाने से उसके अंदर पानी भरने लगे। गनीमत रही कि सभी नदी के किनारे ही थे। विधायक और प्रशासनिक अफसरों ने टापू पर पहुंचकर जान बचाई।
हादसा रविवार की शाम के करीब महादेउवा से मझाकिता अव्वल जाते समय हुआ। जानकारी के अनुसार विक्रमजोत ब्लाक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को विधायक अजय सिंह राहत सामग्री बांटने के लिए नाव से निकले थे। उनके साथ एडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसी बीच नाव एक पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे नाव की पेंदी फट गई। नाव की पेंदी फट जाने से नाव के अंदर पानी भरने लगा। जिस नाव में विधायक बैठे थे उसी नाव के साथ दो अन्य नाव चल रही थीं, जिसमें सवार लोगों ने विधायक की नाव को किनारे ले जाकर सभी को बचाया। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरयू नदी में काली नदी पर बने पुल की रेलिंग से नाव टकरा गई थी। अथाह पानी मे हुए इस हादसे में जान बच गई।
ये भी पढ़ें-प्रयागराज में बड़ा हादसा, शोरूम में लगी आग, बुझाने में लगे फायर फाइटर
