संभल: चोरी हुई बाइकों के नंबर बदलकर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना पुलिस एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह में तीन चोरों में दो सगे भाई हैं। हालांकि पकड़े वाहन चोर तीनों एक गांव के हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने अलग-अलग जनपदों से चुराने के बाद नंबर प्लेट बदल कर लोगों को सस्ते दाम बेचने की बात …

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना पुलिस एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह में तीन चोरों में दो सगे भाई हैं। हालांकि पकड़े वाहन चोर तीनों एक गांव के हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने अलग-अलग जनपदों से चुराने के बाद नंबर प्लेट बदल कर लोगों को सस्ते दाम बेचने की बात कबूली। पुलिस ने तीन वाहन चोरों का न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- संभल: मोबाइल में गाना बजाने पर चले लाठी-डंडे, सात घायल

सम्भल में वाहन चोरों का आतंक काफी समय है। संभल में पहले से ही वाहन चोरी के संबंध में कई राज्यों और कई जनपदों की पुलिस का संभल जनपद के लिए कोई नई बात नहीं है।

ऐसे में शनिवार को नखासा थाना पुलिस ने मंढलाई बाईपास पर चेकिंग के दौरान हसनपुर की ओर से आ रही दो बाइक को चेकिंग के लिए रोका और बाइक चला रहे दोनों युवकों से बाइक से संबंधित दस्तावेज मांगे, जिस पर तीनों बाइक सवार आरोपी भागने के लिए दांए बांए देखने लगे। पुलिस को शक होते पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों की तलाशी ली, जिसमें एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को थाने ले आई ।

नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पवार ने आरोपियों से पूछताछ की। जिस में धनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुल्तानगढ़ निवासी जरीफ पुत्र रियासुद्दीन और दोनों सगे भाई दिलदार और फिदा हुसैन पुत्र भूरे खां ने चोरी की। बाइकों के संबंध में बताया कि वह उन्होंने एक बाइक बदायूं जिले के इस्लामनगर से और दूसरी बाइक मुरादाबाद जिले के क‌टघर से चुराई थी। जिन्हें रविवार को बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर वाहन चोर हैं। अन्य जनपदों में भी तीनों पर बाइक व वाहन चोरी के संबंध अभियोग पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें- संभल: फर्जी डिग्री डॉक्टरों की दुकानें नहीं हो रहीं बंद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका