संभल: BJP पर बरसे सांसद शफीकुर्रहमान, बोले- न तो मुसलमानों से मोहब्बत है और न ही लगाव
संभाल, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। बीजेपी के लखनऊ में होने वाले मुस्लिम सम्मेलन को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को न तो मुसलमानों से मोहब्बत है और न ही लगाव। 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के सामने है। यह …
संभाल, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। बीजेपी के लखनऊ में होने वाले मुस्लिम सम्मेलन को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को न तो मुसलमानों से मोहब्बत है और न ही लगाव। 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के सामने है।
यह भी पढ़ें- संभल: चोरी हुई बाइकों के नंबर बदलकर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, तीन गिरफ्तार
इसलिए उसे मुसलमानों के वोट की जरूरत है। बीजेपी ने मुसलमानों के साथ जितना जुल्म व ज्यादती की है। सताया है उनकी इज्जत लूटी है। जो उनके दिल में आया सब कुछ किया है। आज उन्हें मुसलमानों के वोट की जरूरत आन पड़ी है। इसलिए सम्मेलन के बहाने मुसलमानों को भाई बनाना चाहती है।
जिससे हमारे करोड़ों वोट मिल सके। मुसलमान उन्हें वोट क्यों देगा। जम्मू कश्मीर के कश्मीरी पंडितों की हत्या के सवाल पर कहा कि उसे राज्य का दर्जा तो प्राप्त है नहीं। सब सरकार के हाथ में है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे हालात क्यों बन रहे है।
हिंदू या मुस्लिम किसी का भी कत्ल होना। देश की तरक्की में रुकावट है। हिंदुओं की बात नहीं करने के सवाल पर कहा कि मैं एक मुस्लिम हूं। कौम की नुमाइंदगी भी करता हूं। मैं सारे धर्मों के लोगों का काम करना अपना फर्ज समझता हूं।
आगे कहा कि हम चाहते हैं कि मुल्क आगे बढ़े, नफरत दूर हो। नफरत दूर करने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी की तारीफ करने के सवाल पर कहा कि जो आदमी सही काम कर रहा है। उसकी तारीफ की जाएगी। बीजेपी से हमारी को जातीय मुखालफत तो है नहीं। बीजेपी का अमल गलत है।
यह भी पढ़ें- रामपुर: शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर के गोदाम में लगी आग, हड़कंप
