हमीरपुर: टूटी सड़कों से ग्रामीणों को जल्द मिलेगी निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले में उखड़ी और गड्ढों सड़कों से आम लोगों को मुक्ति मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने 18 मार्गों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाले हैं। इसके लिए छह करोड़ 36 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ठेकेदारों को तीन महीने में काम पूरा करना है। जिन …

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले में उखड़ी और गड्ढों सड़कों से आम लोगों को मुक्ति मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने 18 मार्गों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाले हैं। इसके लिए छह करोड़ 36 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ठेकेदारों को तीन महीने में काम पूरा करना है। जिन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, उसमें सात लोनिवि (प्रांतीय खंड) और 11 निर्माण खंड-2 की हैं। निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता द्रगपाल सिंह वर्मा ने बताया कि ममना से छेड़ीबेनी तक एक से चार किमी सड़क निर्माण में 30.84 लाख रुपये ख़र्च होंगे।

हमीरपुर राठ से जखेड़ी तक 11.12 लाख, त्योतना संपर्क मार्ग में 21.69 लाख, ममना से महाराजपुर मार्ग 31.04 लाख, बंधौली मार्ग पर 9.06 लाख, राठ अकौना मार्ग पर 14.81 लाख रुपये से बनवाया जाएगा। गहरा चौकी से चिल्ली मार्ग पर 7.53 लाख, भेड़ी से क्योटरा डेरा, भिखा डेरा 11.67 लाख रुपये में बनवाया जाएगा। धौहल से कटहरी मार्ग 9.25 लाख, राठ जलालपुर से पथखुरी मार्ग 10.08 लाख, उपरहका बंडवा मार्ग की मरम्मत 39 लाख रुपये से कराई जाएगी।

इसी तरह प्रांतीयखंड इकाई परछछ से चिल्ला संपर्क मार्ग 47 लाख खर्च करेगा। मौदहा, अरतरा, परछछ संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 127 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आबादी के हिस्से में 500 मीटर सीसी रोड बनेगी। राठ से औड़ेरा मार्ग की मरम्मत पर 41 लाख, अटगांव से सरगांव मार्ग सवा किमी 59 लाख रुपये से होंगे। इसी तरह चंदवारी डांडा से बिलगांव मार्ग की मरम्मत पर 43 लाख, बीपी मार्ग से नहदौरा जराखर मार्ग की मरम्मत पर 56 लाख सायर, करगांव, टीहर होते इमिलिया मार्ग की मरम्मत 66 लाख रुपये में कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: अन्ना मवेशियों ने नष्ट की सैकड़ों बीघे में लगी मूंगफली की फसल

संबंधित समाचार