बहराइच: भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
बहराइच। जरवल रोड थाने में तैनात उप निरीक्षक और सिपाही ने शारदीय नवरात्र के नवें दिन एक एंबुलेंस चालक के मामले में भाजपा के जिला मंत्री से अभद्रता की। जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एसपी ने उप निरीक्षक और सिपाही लाइन हाजिर कर दिया है। शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी की रात तीन अक्टूबर को जरवलरोड …
बहराइच। जरवल रोड थाने में तैनात उप निरीक्षक और सिपाही ने शारदीय नवरात्र के नवें दिन एक एंबुलेंस चालक के मामले में भाजपा के जिला मंत्री से अभद्रता की। जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एसपी ने उप निरीक्षक और सिपाही लाइन हाजिर कर दिया है। शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी की रात तीन अक्टूबर को जरवलरोड थाने के बम्भौरा के मजरे पांडेय पुरवा में एम्बुलेंस चालक ने भीड़ के दौरान हार्न बजाया तो एक युवक ने नाराजगी जताई।
इसी को लेकर कहासुनी हो गई थी। एम्बुलेंस चालक ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने युवक को चार अक्तूबर को थाने में तलब किया था। भाजपा के जिला मंत्री संजय राव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले के पटाक्षेप का प्रयास किया। वह चार अक्तूबर सुबह थाने गए । दरोगा विनय कुमार मिश्रा के कमरे में एम्बुलेंस चालक बैठा था। एम्बुलेंस चालक ने संजय राव से मुलाकात पर इस मामले में पटाक्षेप का भरोसा दिलाया।
इसी दौरान दरोगा विनय कुमार मिश्रा व सिपाही राम निवास ने बातचीत के दौरान संजय राव से दुर्व्यवहार किया। इसकी जानकारी संजय राव ने भाजपा जिलाध्यक्ष को दी थी। जिलाध्यक्ष श्याम करण ने रविवार को एसपी केशव कुमार चौधरी से मुलाकात कर सभी मामलों से अवगत कराया। जिस पर एसपी ने तत्काल दरोगा विनय कुमार मिश्रा व सिपाही राम निवास को लाइन हाजिर कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: शहर के आठ थाना प्रभारी समेत 19 बदले, दो लाइन हाजिर, देखें लिस्ट
