पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, साथ में पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल भी मौजूद
लखनऊ/हरिद्वार। सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज गंगा नदी में प्रवाहित होंगी। नेताजी की अस्थियां लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल और चाचा शिवपाल यादव व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे के करीब हरिद्वार में …
लखनऊ/हरिद्वार। सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज गंगा नदी में प्रवाहित होंगी। नेताजी की अस्थियां लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल और चाचा शिवपाल यादव व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे के करीब हरिद्वार में गंगा नदी के वीआईपी घाट पर मुलायम सिंह यादव का अस्थि विसर्जन होगा। विसर्जन के बाद 4 बजे निजी विमान से परिवार सैफई लौट आएगा।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सुबह नम आंखों से पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर परिजनों संग सैफई से निजी विमान से वह देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के गंगा घाट के लिए रवाना हुए थे। यहां विधि-विधान से पूजन के बाद नेताजी मुलायम सिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे।

सैफई में हुआ था अंतिम संस्कार
नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।
यह भी पढ़े:-नेताजी के निधन के सत्य को स्वीकार कर पाना कठिन है: शिवपाल यादव
