हमीरपुर में दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ नगर में अलग अलग मोहल्ले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व 17 वर्षीय किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी कपिल सोनी ने बताया कि उनके बड़े भाई अंकित सोनी (32) ने रात्रि में शौचालय के रोशनदान …

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ नगर में अलग अलग मोहल्ले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व 17 वर्षीय किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी कपिल सोनी ने बताया कि उनके बड़े भाई अंकित सोनी (32) ने रात्रि में शौचालय के रोशनदान से चादर का फंदा बनाकर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली।

वह बंगलौर की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। 18 माह पूर्व मध्य प्रदेश के राजनगर निवासी रागनी से विवाह हुआ था। मौत पर मां मीरा देवी व पत्नी रागनी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस अभी कुछ बता नहीं रही है। वहीं सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी अनुज कुमार (17) ने रविवार रात चादर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक के पिता वीरपाल उर्फ वीरेंद्र अनुरागी ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र अनुज का पड़ोसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप लगाया कि युवती उनके पुत्र से पैसे की मांग कर रही थी। रविवार को युवती ने उनके पुत्र को धमकी दी जिससे आहत होकर पुत्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि किसी ने अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: आर्थिक तंगी से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार