मथुरा: आखिर क्यों हो रहे हैं नगर निगम के कर्मचारी उग्र?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वृंदावन, अमृत विचार। रामपुर के जिलाधिकारी और मथुरा के पूर्व नगरायुक्त रविंद्र मादड़ समेत कई निगमकर्मियों के विरुद्ध भाजपा नेता द्वारा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ निगमकर्मी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को निगम प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृंदावन स्थित निगम कार्यालय में सांकेतिक धरना देते हुए अपर नगर आयुक्त को …

वृंदावन, अमृत विचार। रामपुर के जिलाधिकारी और मथुरा के पूर्व नगरायुक्त रविंद्र मादड़ समेत कई निगमकर्मियों के विरुद्ध भाजपा नेता द्वारा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ निगमकर्मी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को निगम प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृंदावन स्थित निगम कार्यालय में सांकेतिक धरना देते हुए अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कई पार्षद भी निगमकर्मियो के साथ खड़े नजर आए।

ये भी पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी में फिर बेहोश हुई महिला, पति सुरक्षाकर्मी से लगाता रहा गुहार…

ज्ञात रहे कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह होरा ने करीब दो साल पहले अपने साथ हुई मारपीट के मामले में तत्कालीन नगरायुक्त रविंद्र मादड़ समेत 20 नागरकर्मियो के विरूद न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। जिस पर न्यायालय ने इन सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के आदेश दिए हैं। लेकिन निगमकर्मियों को कार्यवाही रास नहीं आ रही है।

सोमवार को इस निर्णय के खिलाफ लामबंद निगम के अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। निगम के जोनल कार्यालय में प्रदर्शन के बाद अपर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया।

ये भी पढ़ें- मथुरा: अधिकारी बेखबर… गड्ढों में तब्दील हुआ जलाल गांव का मार्ग

संबंधित समाचार