रायबरेली: डॉन अभी सो रहा है…! मासूम की कमर में असलहा लगा फोटो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। जिले में हथियारों से खिलवाड़ कर उसे रखने वाले अब उसका खुला प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे लोग पुलिस को खुलेआम चुनौती दे कर उसका वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया में खुद ही वायरल कर अपनी दहशत बनाना चाहते हैं। वायरल तस्वीर में जिस मासूम के कमर में असलहा लगा हुआ है उसे …
रायबरेली। जिले में हथियारों से खिलवाड़ कर उसे रखने वाले अब उसका खुला प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे लोग पुलिस को खुलेआम चुनौती दे कर उसका वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया में खुद ही वायरल कर अपनी दहशत बनाना चाहते हैं। वायरल तस्वीर में जिस मासूम के कमर में असलहा लगा हुआ है उसे पता भी नहीं है कि मौत का सामान उसके शरीर में लगा हुआ है।
जिले में सख्ती के बावजूद लगातार हथियारों का खुला प्रदर्शन करते हुए फोटो या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगो के खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही भी कर रही है लेकिन लोगो को पर पुलिस का तनिक भी भय नजर नही आ रहा है।
ऐसा ही एक फोटो ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मजीतपुर गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामकुमार का वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने मासूम बच्चे की कमर में असलहा लगाकर लिखा कि डॉन अभी सो रहा है। तस्वीर के वायरल होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। इस सम्बंध में कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। उसके बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़ में मनेगी स्व. मुलायम सिंह की तेरहवीं, इंटरनेट पर वायरल हुआ निमंत्रण पत्र, सपा को खबर नहीं
