शाहजहांपुर: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुदागंज रोड पर नहर की पुलिया के निकट मोड़ पर बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे युवक और उसके दो साले घायल हो गए। तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और उसके दोनों सालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुदागंज रोड पर नहर की पुलिया के निकट मोड़ पर बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे युवक और उसके दो साले घायल हो गए। तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और उसके दोनों सालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक जैतीपुर क्षेत्र का रहने वाला था और अपनी ससुराल आया हुआ था।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव कलुआ बोझ निवासी 35 वर्षीय नन्हे लाल पुत्र राम चंद्र की ससुराल खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव सिमौरा में है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही करें, एसपी ने दिए निर्देश
उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। लेकिन ससुराल में आना-जाना लगा हुआ था। रविवार की सुबह अपनी ससुराल किसी काम से आया हुआ था। वह दोपहर 12 बजे अपने साले डोरी लाल व शंकर के साथ बाइक से खुदागंज बाजार आ रहा था। खुदागंज रोड पर नहर की पुलिया के निकट मोड़ पर बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। बाइक काफी स्पीड में थी और कोई हेलमेट नहीं पहने था।
सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने नंहे लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नन्हेलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मौत की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
