इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- लोकसभा चुनाव में मैनपुरी में खिलेगा कमल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इटावा आने के बाद सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे ।जहां उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी में कमल खिलेगा। उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निकाय चुनाव में कमल खिलाने के …

इटावा, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इटावा आने के बाद सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे ।जहां उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी में कमल खिलेगा। उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निकाय चुनाव में कमल खिलाने के लिए जुट जाएं। नेताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा।

मौर्य ने कहा कि इटावा में तीन नगरपालिका तथा तीन नगर पंचायतें हैं, जिन जिन के चुनाव होने हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अभी से परिश्रम करें और इन सभी छह नगर निकायों में कमल खिलाएं। सरकार ने जनता के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और जनता भी कमल खिलाने को तैयार बैठी है। कार्यकर्ताओं को परिश्रम करना है और जिले में कमल खिलाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए जारी किया है तथा योजनाएं चलाई हैं उनका लाभ भी पात्रों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को भी इस पर नजर रखनी है। इससे पूर्व भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैफई के थाना प्रभारी तथा भरथना क्षेत्र के एक कानून गो की शिकायत की।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: ई-चौपाल लगाकर एसएसपी ने सुनी रामनगर की समस्याएं

संबंधित समाचार