सरकारी योजनाओं का लाभ नवजात बालिकाओं के परिजनों को मिले :डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार । जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत संचालित ‘नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव’के अंतर्गत जन्म लेने वाली बालिकाओं के परिजनों को सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने योजनाओं की अच्छी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। कलक्ट्रेट सभागार …

बांदा, अमृत विचार । जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत संचालित ‘नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव’के अंतर्गत जन्म लेने वाली बालिकाओं के परिजनों को सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने योजनाओं की अच्छी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अनुराग पटेल की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत नवेली-बुंदेली कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत जन्मी बालिकायों के परिवारों के सदस्यों को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से प्राथमिकता पर लाभान्वित कराए जाने की समीक्षा की। बताया कि इस पहल की शुरूआत 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर हुई थी। तब से लगातार गांव, कस्बों, ब्लाक, तहसीलों, निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बालिकाओं का जन्मोत्सव इसी के तहत मनाया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि नवेली-बुंदेली कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत जन्म लेने वाली कन्याओं के परिवार के सदस्यों तथा दादा-दादी को प्राथमिकता पर योजना का लाभ दिलाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

बताया कि 25 दिसंबर 2021 से 15 अक्टूबर 2022 तक जनपद में 11,785 कन्याओं का जन्म हुआ है। इसमें से 11,785 कन्याओं के जन्म प्रमाण दिए जा चुके हैं। सभी कन्याओं को टीका लगाया जा चुका है। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत 9,363 माताओं को जननी सुरक्षा, 2,683 कन्याओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, 2976 कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा 1833 कन्याओं को मातृत्व शिशु हित लाभ एवं बालिका मदद योजना तथा अनुपूरक पोषाहार का वितरण कराया गया है।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: रिश्ते से इंकार पर कर लिया नाबालिग प्रेमिका का अपहरण

संबंधित समाचार