मेरठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज पर पढ़ाई में लापरवाही का आरोप
मेरठ। मेरठ के खुर्जा स्थित एनआरईसी कॉलेज के छात्रों ने पढ़ाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शौचालयों में सफाई, फीस संबंधित समस्या, साइकिल स्टैंड की समस्या, एलएलबी की कक्षा संचालित कम होने होने आदि की समस्या बनी हुई है। समस्याओं की मांग को लेकर …
मेरठ। मेरठ के खुर्जा स्थित एनआरईसी कॉलेज के छात्रों ने पढ़ाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शौचालयों में सफाई, फीस संबंधित समस्या, साइकिल स्टैंड की समस्या, एलएलबी की कक्षा संचालित कम होने होने आदि की समस्या बनी हुई है। समस्याओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के विरोध की जानकारी पर कॉलेज में एसडीएम लवी त्रिपाठी, सीओ दिलीप सिंह आदि अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही समस्याओं के समाधान जल्दी कराने का आश्वासन दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार का कहना है कि छात्रों की समस्याओं का सुनने के बाद प्रदर्शन समाप्त करवा दिया गया है।
