उत्तराखंड मामला: एडीजी लॉ आर्डर प्रशांत कुमार और एसीएस उत्तराखंड राधा रतूड़ी आमने सामने
लखनऊ। उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की फायरिंग में मौत के मामले में अब यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के बीच बयान बाजी शुरू हो गई है। सोमवार को उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बयान जारी करते हुए कहा एक तरफ …
लखनऊ। उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की फायरिंग में मौत के मामले में अब यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के बीच बयान बाजी शुरू हो गई है। सोमवार को उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बयान जारी करते हुए कहा एक तरफ यूपी की योगी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हर बार मंचों पर गुणगान करता है, वहीं यूपी पुलिस मनमानी करती है। उन्होंने कहा फर्जी खुलासे करती है। किसी भी मासूम को उठाकर जेल भेज देती है। ऐसे तमाम आरोप यूपी पुलिस पर उन्होंने लगाये। दरअसल वह उत्तराखंड में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने भी उत्तराखंड की एसीएस को सोच समझकर बोलने की सलाह दी। साथ ही यूपी पुलिस की कार्रवाई को सही बताया है।
