बरेली: हादसे रोकने को सड़क से अवैध कब्जे हटाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों रोडवेज बस की टक्कर से विशाल मिश्रा की मौत के मामले को लेकर रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के महानगर अध्यक्ष सईद सिब्तैनी की ओर से जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि 12 अक्टूबर को विशाल मिश्रा नाम के युवक की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई …

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों रोडवेज बस की टक्कर से विशाल मिश्रा की मौत के मामले को लेकर रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के महानगर अध्यक्ष सईद सिब्तैनी की ओर से जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि 12 अक्टूबर को विशाल मिश्रा नाम के युवक की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई थी। जिसका मुख्य कारण सैटेलाइट बस स्टैंड के पास अवैध रूप से खड़े ठेले व खानपान के स्टाल हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से दिखाया गया पीएम का ऑनलाइन प्रसारण

इसके अलावा शाहदाना चौराहा से जाटवपुरा चौराहा तक अवैध रूप से सरकारी जमीन पर ट्रांसपोर्टरों ने अपने वाहन खड़े किए हुए हैं। जिससे सड़क पर चलने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट नगर को बसाया जा चुका है, उसके बाद भी ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों को शाहदाना के आसपास खड़ा करते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अवैध कब्जे हटाने व कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मथुरा जाने के लिए बरेली रुकेगी स्पेशल ट्रेन, 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा संचालन

 

 

संबंधित समाचार