बरेली: शनिवार-रविवार को बसों के संचालन पर बना संशय खत्म
बरेली, अमृत विचार। मिनी लाकडाउन के दौरान बसों के संचालन को लेकर अधिकारियों से लेकर लोगों तक सभी के मन में लगातार संशय बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को शासन ने यह संशय तोड़ दिया। शासन की ओर स्पष्ट किया गया है कि मिनी लाकडाउन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। जिस …
बरेली, अमृत विचार। मिनी लाकडाउन के दौरान बसों के संचालन को लेकर अधिकारियों से लेकर लोगों तक सभी के मन में लगातार संशय बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को शासन ने यह संशय तोड़ दिया। शासन की ओर स्पष्ट किया गया है कि मिनी लाकडाउन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। जिस तरह से अनलॉक-1 और 2 में बसों का संचालन हो रहा था, उसी तरह मिनी लाकडाउन में बसों का संचालन होगा।
प्रदेश में 50 घंटों के लाकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने मिनी लाकडाउन की घोषणा की थी। कहा था कि अब इस मिनी लाकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। यानी स्थिति एकदम लाकडाउन जैसी ही होगी। किसी को भी बिना वजह बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाने की अनुमति होगी।
ऐसे में, अधिकारियों से लेकर लोगों तक सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या इस मिनी लाकडाउन में दो दिनों के लिए बसों के संचालन पर भी रोक होगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने भी हर हफ्ते दो दिनों के लिए रोडवेज सेवा बंद होने की आशंका जताई थी।
लेकिन मंगलवार को शासन की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि रोडवेज बसों का संचालन पहले की तरह ही रहेगा। यह भी लिखा है कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था परिवहन निगम द्वारा की जाएगी।
शासन का आदेश आ गया है, मिनी लाकडाउन के दौरान बसों के संचालन पर कोई रोक नहीं है। पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही बसों को चलाया जाएगा। -चीनी प्रसाद, एआरएम, बरेली
