बरेली: रिटायर्ड दरोगा के भाई बेटे ने 15 राउंड फायरिंग कर फैलाई दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पड़ोसियों से परनाले को लेकर हुए विवाद के बाद जेल से रिटायर दरोगा के बेटे और भाई ने गांव में कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसके बाद पीड़ित परिवार के घर मे घुसकर परिवार वालो के साथ मारपीट की। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। डर की …

बरेली, अमृत विचार। पड़ोसियों से परनाले को लेकर हुए विवाद के बाद जेल से रिटायर दरोगा के बेटे और भाई ने गांव में कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसके बाद पीड़ित परिवार के घर मे घुसकर परिवार वालो के साथ मारपीट की।

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। डर की वजह से लोग घरों में छुप गए। फायरिंग की सूचना पर डायल 112 के साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मारपीट में घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है।

सीबीगंज थाना छेत्र के जौहरपुर निवासी जेल पुलिस के रिटायर्ड दरोगा गोपाल शर्मा के परनाले को लेकर दो दिन पहले विवाद शुरू हुआ। रिटायर्ड दरोगा के घर के परनाले का पानी सामने रहने वाले विनोद मिश्रा पुत्र राधेश्याम शर्मा के घर जा रहा था। जिसे लेकर विनोद ने कई बार आपत्ति जताई। दो दिन पूर्व भी इस विवाद की तहरीर थाने पुलिस को सौंपी गई थी।

पुलिस गांव पहुंची लेकिन बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई थी। इस बात को लेकर आरोपित पक्ष पीड़ित से बैर मानने लगा। मंगलवार दोपहर दोबारा कहासुनी के बाद दरोगा के भाई मनोज शर्मा व दरोगा का पुत्र विकास शर्मा ने गांव में करीब 10-15 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।

आरोप है कि इसी बीच दरोगा के भाई हरीश व उसके पुत्र अंकित ने पीड़ित के घर में घुसकर उसकी पत्नी शोभा, बहन मधु, भाभी बबली से मारपीट की। 15 राउंड फायरिंग के बाद गांव में दहशत फैल गई। लोग अपने अपने घरों में छुप गए। गांव में फायरिंग की सूचना पर पीआरवी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। वही घायल महिलाओं को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित विनोद मिश्रा ने विकास, मनोज, हरीश, अंकित के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट की तहरीर दी है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायगा। -बच्चू सिंह, इंस्पेक्टर सीबीगंज

संबंधित समाचार