T20 World Cup 2022 : पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से मिले सुनील गावस्कर, बैटिंग टिप्स और ऑटोग्राफ दिया…देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू हो गया है। भारतीय कमेंटेटर और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी यहां कमेंट्री के लिए पहुंच गए हैं। भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने सुनील गावस्कर से मुलाकात की। इस दौरान सुनील …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू हो गया है। भारतीय कमेंटेटर और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी यहां कमेंट्री के लिए पहुंच गए हैं। भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने सुनील गावस्कर से मुलाकात की। इस दौरान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम से उनका हालचाल पूछा और फिर हाथ मिलाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें स्पेशल सनी कैप भेंट किया, जिसपर इस भारतीय दिग्गज के ऑटोग्राफ भी थे। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गावस्कर की खूब तारीफ हो रही है और भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान से सीखने की बात कही जा रही है।

गावस्कर ने बाबर को दिए कुछ स्पेशल टिप्स 

पीसीबी ने इस स्पेशल मुलाकात का वीडियो अपने वीडियो शेयर किया है। गावस्कर ने बैटिंग को लेकर बाबर को कुछ स्पेशल टिप्स भी दिए। गावस्कर ने कहा, ‘यदि डीप में फील्डर हों तो रिस्ट को कंट्रोल करें। माइंडसेट की तरफ ध्यान दें। शॉट सेलेक्श अच्छी हो तो कोई प्रॉब्लम नही। परिस्थिति के हिसाब से शॉट सेलेक्शन करें। वीडियो में गावस्कर के साथ पाकिस्तान के हेड कोच सकलैन मुश्ताक और बैटिंग कोच मोहम्मद यूसुफ भी नजर आ रहे हैं।

‘…कोई भारतीय खिलाड़ी मुझसे सलाह नहीं लेता’

करीब चार साल पहले 2018 में सुनील गावस्कर के एक बयान की खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मौजूदा भारतीय टीम में एक ही बल्लेबाज है जो उनसे सलाह चाहता है। सिर्फ अजिंक्य रहाणे ही अपनी बल्लेबाजी पर उनसे बात करते हैं। कभी सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे क्रिकेटर उनसे अपनी बल्लेबाजी पर चर्चा करते थे। लेकिन, अब कोई भी बल्लेबाज उनसे सलाह लेने नहीं लेता। उन्होंने कहा था कि अभी के बल्लेबाज खुद को बड़ा खिलाड़ी समझते हैं।

ये भी पढे़ं : Pat Cummins ODI Captain : ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, पैट कमिंस को मिली वनडे की कप्तानी

संबंधित समाचार