अयोध्या: रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर, अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक स्थित रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के नंदरौली …

बीकापुर, अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक स्थित रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के नंदरौली गांव निवासी सहजादे पुत्र घोंघे के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टया पुलिस मौत की वजह दुर्घटना मान रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक नशेड़ी किश्म का व्यक्ति था, 2 महीने पहले बीकापुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा में उसका चालान भी हुआ था। पुलिस मान रही है कि शायद देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत से सही करणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े:-वारदात : गंगा किनारे झाड़ियों में फंसा मिला कन्नौज के युवक का शव

संबंधित समाचार