रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी बने दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी ने लैरी पेज को पीछे छोड़ दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स का मुकाम प्राप्त किया है। अंबानी की संपत्ति गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति से भी अधिक हो गई है। खास बात यह है कि …

नई दिल्ली। रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी ने लैरी पेज को पीछे छोड़ दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स का मुकाम प्राप्त किया है। अंबानी की संपत्ति गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति से भी अधिक हो गई है। खास बात यह है कि दुनिया के टॉप-10 अमीरों में मुकेश अंबानी एशिया से इकलौते हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस अध्यक्ष की कुल संपत्ति 72.4 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ ही रिलांयस के एम-कैप में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रिलायंस का एम-कैप 12 लाख करोड़ के स्तर को पार कर गया है।

संबंधित समाचार