रायबरेली: खाद्य विभाग ने मारा छापा, दो क्विंटल मिलावटी खोया किया जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल शुरू हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऊंचाहार नगर में छापा मारकर दो क्विंटल मिलावटी खोया पकड़ा है। खोया का नमूना भरते हुए पूरा खोया जब्त किया गया है। दीपावली पर मिलावट खोरों ने खाद्य पदार्थों में जहर बेचना शुरू कर …

रायबरेली। त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल शुरू हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऊंचाहार नगर में छापा मारकर दो क्विंटल मिलावटी खोया पकड़ा है। खोया का नमूना भरते हुए पूरा खोया जब्त किया गया है। दीपावली पर मिलावट खोरों ने खाद्य पदार्थों में जहर बेचना शुरू कर दिया है।

खाद्य सुरक्षा टीम ने ऊंचाहार बस स्टेशन के एक किया व्यवसाई के यहां छापा मारा और खोया का प्रारंभिक परिक्षण किया गया तो उसमें ऐसे पदार्थ की मिलावट पाई गई है , जो मानव स्वास्थ के लिए खतरनाक है। टीम ने दुकान से दी क्विंटल खोया जब्त करते हुए उसका नमूना भरकर विधिवत परिक्षण के लिए भेजा है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

नगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थ और मिठाइयां बेचने वाले व्यवसाई अपना प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए थे। कार्रवाई की टीम में महराजगंज तहसील की खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रचिता तिवारी , सलोन के खाद्य अधिकारी सत्येंद्र यादव और ऊंचाहार के खाद्य अधिकारी सौरभ उत्तम शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: खाद्य विभाग की टीम ने पनीर प्लांट पर मारा छापा

संबंधित समाचार