आजमगढ़ में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या किए जाने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर आजमगढ़ के डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया जांच में …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या किए जाने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर आजमगढ़ के डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

प्रथम दृष्टया जांच में बलात्कार कर हत्या किये जाने की आशंका जताई गई है। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र हुयी इस वारदात को पीड़िता के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले लक्ष्मण माली नामक युवक ने अंजाम दिया है। वह एक आटा चक्की पर काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने UP के दो मजदूरों पर किया ग्रेनेड से हमला, मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार