दीपोत्सव : मंदिरों समेत 44 धार्मिक स्थलों पर जलेंगे 3.6 लाख दीप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव पर एक बार फिर त्रेता युग जैसा नजारा दिखेगा। पूरी अयोध्या दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगी। इसके लिए राम की पैड़ी के अलावा अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर 3.06 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ही 1 लाख दीप जलाने का निर्णय लिया गया …

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव पर एक बार फिर त्रेता युग जैसा नजारा दिखेगा। पूरी अयोध्या दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगी। इसके लिए राम की पैड़ी के अलावा अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर 3.06 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ही 1 लाख दीप जलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कनक भवन समेत 44 स्थानों पर भी दीप जलाए जाएंगे।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों, मठ-मंदिरों व नगर के विद्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर को किया जाना प्रस्तावित है। सामग्री पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार तक पहुंचा दी जाएगी। विद्यालयों के दीपोत्सव हेतु सामाग्री विगत वर्ष की भांति राजकीय इंटर कालेज अयोध्या में 20 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जायेगी।

कनक भवन में 10 हजार, हनुमानगढ़ी व सुग्रीव किला/पर्वत में 5-5 हजार, मणि पर्वत पर 2 हजार, राम बल्लभ कुंज व बड़ा जानकी घाट में 6-6 हजार, बड़ा भक्त माल रामघाट व मणि राम छावनी में 8-8 हजार, राज सदन व लक्ष्मण किला में 5-5 हजार, अशर्फी भवन में 4 हजार, दशरथ महल बड़ी जगह व श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में 8-8 हजार, भरतकुंड में 25 हजार, दिगम्बर अखाड़ा में 3 हजार, राजा दशरथ की समाधि स्थल में 10 हजार, गिरिजाकुंड में 2 हजार, राम कचहरी में 3 हजार, गुप्तारघाट में 20 हजार, मुण्डा शिवाला नयाघाट में 2 हजार, करतलिया बाबा मंदिर नयाघाट पर 2 हजार, राधा कृष्ण मंदिर टेढ़ीबाजार में 2 हजार, पत्थर मंदिर में 2 हजार, चित्रगुप्त मंदिर में 2 हजार, हनुमान गुफा मंदिर में 2 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

छोटी और बड़ी देवकाली भी दीपों से होगी रोशन

छोटी देवकाली मंदिर में 2 हजार, बड़ी देवकाली मंदिर में 4 हजार, श्री सांई मंदिर चौदह कोसी अयोध्या में 2 हजार, रंग महल मंदिर में 2 हजार, राजा राज रत्न सिंहासन मंदिर में 2 हजार, शिव मंदिर रामघाट में 2 हजार, जालपा मंदिर में 2 हजार, अष्टभुजा माता मंदिर में 5 हजार, विभीषण कुण्ड में 3 हजार, सरयू लेवशशि हनुमान मंदिर में 2 हजार, कलिकुन्ज मंदिर में 2 हजार, दन्तधवन कुण्ड में 5 हजार, लौहारी पडाइन मंदिर विराजमान ठाकुरजी में 2 हजार, सीय राम जानकी किला लक्ष्मण घाट में 5 हजार, ठाकुर विजय राघव कुंज गोलाघाट में 1500, सुतीक्षण आश्रम अयोध्या में 1 हजार, खडेश्वरी मंदिर में 1500, गुरूद्वारा नजर बाग में 5 हजार व रामलला भवन मंदिर स्वर्गद्वारा में 2 हजार दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें:- शासन को भेजी रिपोर्ट : स्वास्थ्य विभाग में खरीद के नाम पर लाखों का घोटाला उजागर

 

संबंधित समाचार