बरेली: सियार के हमले से घायल किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत में काम करते समय किसान पर सियार ने हमला कर दिया था। जिसमें किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया था। बीती देर रात किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें- बरेली: ‘मेरे जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ का आयोजन, मेयर उमेश गौतम ने किया शुभारंभ बिथरी …

बरेली, अमृत विचार। खेत में काम करते समय किसान पर सियार ने हमला कर दिया था। जिसमें किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया था। बीती देर रात किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: ‘मेरे जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ का आयोजन, मेयर उमेश गौतम ने किया शुभारंभ

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 55 वर्षीय सोमपाल पुत्र पुरुषोत्तम करीब 1 माह पहले अपने धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच उन पर एक सियार ने हमला कर दिया था। जिसके बाद से ही किसान का उपचार चल रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से प्राइवेट अस्पताल से कुछ दिन पहले ही परिजनों ने उन्हें डिस्चार्ज करा कर घर ले गए थे। जहां देर रात सोमपाल की हालत बिगड़ गई। सोमपाल के भाई विक्रम उन्हें रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से ही किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम का इंतजाम फेल, जिले में पैर पसार रहा डेंगू

संबंधित समाचार