इटावा: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, 8 नमूने भरे
इटावा, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के आठ नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने बताया कि आकस्मिक अभियान में स्टार ट्रेडिंग …
इटावा, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के आठ नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने बताया कि आकस्मिक अभियान में स्टार ट्रेडिंग कंपनी गाड़ीपुरा से पामोलीन, हल्दी पाउडर, पतीसा, अखिलेश बेकरी इटावा से रस्क, बाहुवली ट्रेडर्स इटावा से छुआरा और किसमिस, विनोद बाबू भरथना की दुकान से किशमिश और राधे राधे स्वीट भरथना से छेना का नमूना लिया।
उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। चैंकिंग टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार घोष और शोभित वर्मा शामिल रहे।
ये भी पढ़ें-नैनीताल: गुजराती पर्यटकों से नैनीताल में लौटी रौनक
