फर्रुखाबाद: व्यापारी भाइयों की गाड़ी से साढ़े चार लाख रुपये टप्पेबाजों ने उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कार से मोबिल ऑयल फैलने का बहाना बनाकर तीन युवक व्यापारी भाइयों की कार से साढ़़े चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। शहर के मोहल्ला नीबाचुअत निवासी जितेंद्र वर्मा की …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कार से मोबिल ऑयल फैलने का बहाना बनाकर तीन युवक व्यापारी भाइयों की कार से साढ़़े चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

शहर के मोहल्ला नीबाचुअत निवासी जितेंद्र वर्मा की मोहम्मदाबाद के नीब करोरी क्षेत्र में सराफा की दुकान है। उसके भाई सुधीर वर्मा वहीं फर्टिलाइजर की दुकान किए हैं। मंगलवार को दोनों भाई एक कार से दुकान पर जा रहे थे। बढ़पुर में एक दुकान पर उन्होंने कार की स्टेपनी बदलवाई। इसके बाद कार से थोड़ा आगे बढ़ते ही नेकपुर में बाइक से आए तीन युवकों ने उनको हाथ देकर रोक लिया। युवकों ने कहा कि कार से मोबिल आयल फैल रहा है। यह सुनकर दोनों भाई कार से नीचे उतर आए और देखा तो सब ठीक था। उन्होंने मुड़कर देखा तो तीनों युवक उनको नहीं दिखाई दिए। दोनों भाई वहां से दुकान पर चले गए। वहां कार की पीछे सीट पर बैग देंखे, वह गायब थे। इससे दोनों भाइयों के होश उड़ गए। वह नेकपुर आए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आवास विकास चौकी प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण व्यापारी भाइयों को फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि कार में पीछे सीट पर तीन बैग रखे थे। एक में एक लाख, दूसरे में 43500 और तीसरे बैग में 3 लाख पांच हजार रुपये थे। फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-भूमि अधिग्रहण : ढाई लाख बिस्वा मुआवजे पर जमीन देने को तैयार नहीं किसान

संबंधित समाचार