बरेली: फीस को लेकर जीपीएम स्कूल में हुआ जमकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फीस को लेकर जीपीएम स्कूल में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप था कि स्कूल में फीस के साथ ही साथ लाइट का चार्ज, जेनरेटर का चार्ज, लैब का चार्ज, सभी का चार्ज लिया जा रहा है जबकि बच्चे केवल ऑनलाइन पढ़ रहे है। वो भी सही से नहीं पढ़ाई जाती। वहीं …

बरेली, अमृत विचार। फीस को लेकर जीपीएम स्कूल में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप था कि स्कूल में फीस के साथ ही साथ लाइट का चार्ज, जेनरेटर का चार्ज, लैब का चार्ज, सभी का चार्ज लिया जा रहा है जबकि बच्चे केवल ऑनलाइन पढ़ रहे है। वो भी सही से नहीं पढ़ाई जाती।

वहीं ये भी आरोप था कि स्कूल में 12 हज़ार रुपये एडमिशन फीस भी ली जा रही है। अभिभावकों की मांग है कि लॉक डाउन में पूरी फीस न लेकर केवल ट्यूशन फीस ही ली जाए जिससे, अध्यापकों का वेतन भी निकलता रहे और अभिभावकों पर बोझ भी न आये। हालांकि स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को दो दिन बाद बात करने के लिए बुलाया है। इस मौके पर कई अभिभावक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार