शाहजहांपुर: अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन, गर्भवती महिला को अस्पताल से निकालने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सामाजिक संगठन जनता की आवाज ने राजकीय मेडिकल कालेज में एक गर्भवती महिला का बड़ा आपरेशन करवाने के लिए अस्पताल में धरना व प्रदर्शन किया। बाद में महिला को भर्ती किया गया। तब प्रदर्शनकारी शांत हुए। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच बजे …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सामाजिक संगठन जनता की आवाज ने राजकीय मेडिकल कालेज में एक गर्भवती महिला का बड़ा आपरेशन करवाने के लिए अस्पताल में धरना व प्रदर्शन किया। बाद में महिला को भर्ती किया गया। तब प्रदर्शनकारी शांत हुए।
सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच बजे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 17 दिन बाद आई नई नीति, धान खरीद में होंगे बदलाव

आरोप है कि जिला महिला अस्पताल का स्टाफ गर्भवती महिला को बाहर निकाल रहा था। संस्थापक संजीव गुप्ता भड़क गए और स्टाफ से कहा कि महिला को बाहर क्यों निकाल रहे हो। स्टाफ ने कहा कि यहां पर कोई सुविधा नहीं है। इस बात को लेकर संस्था के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में धरना-प्रदर्शन करके नारेबाजी की।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य से मिले और समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का स्टाफ मरीजों के तीमारदारों से अवैध वसूली करते है और मरीजों को देखा नहीं जाता है। प्राचार्य ने स्टाफ को आड़े हाथों लिया। बाद में खुशनुमा नामक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उसे दो बोतल खून उपलब्ध कराया गया। प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। शासन से डाक्टरों की डिमांड की गई है। प्रदर्शन करने वालों में सोनी गुप्ता, इसरार अहमद, प्रीति देवी, बब्बू, रानू देवी, शीला देवी, राजेश कुमार राकेश कुमार, असलम, आशीष आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 23 अक्टूबर हनुमान जन्मोत्सव तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, मंत्री चिन्मयानंद ने किया पूजन

संबंधित समाचार