बरेली: दिवाली को लेकर रोडवेज ने बनाई रणनीति, बड़े रूटों के साथ देहात में भी होगा बसों का संचालन
बरेली, अमृत विचार। दीपावली पर रोडवेज बसों के लिए अब यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस अड्डों पर भीड़ के मद्देनजर रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा, जिसमें एसी बसें भी शामिल होंगी। यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। लोगों के सहूलियत को देखते हुए बड़े रूटों के साथ देहात में …
बरेली, अमृत विचार। दीपावली पर रोडवेज बसों के लिए अब यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस अड्डों पर भीड़ के मद्देनजर रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा, जिसमें एसी बसें भी शामिल होंगी। यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। लोगों के सहूलियत को देखते हुए बड़े रूटों के साथ देहात में भी रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: बेटों ने वृद्ध महिला को निकाला घर से बाहर, पीड़िता ने कोतवाली में की शिकायत
दिवाली के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। रोशनी के इस त्योहार को मनाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर में लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। खबर के अनुसार यात्रियों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में अगर लोगों की संख्या बढ़ती है तो रोडवेज बस अड्डों पर और भी बसों को मार्ग पर उतारेगा। 22 से 31 अक्टूबर तक आने-जाने में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
इन रूटों पर बढ़ाई जाएंगी बसें
लंबे रूटों जैसे दिल्ली, आगरा, टकनपुर, हल्द्वानी, कानपुर, लखनऊ मार्ग पर फेरे बढ़ाकर ही बसें चलाई जाएंगी। लोकल और देहात मार्गों पर यात्रियों के हिसाब से बसें चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से लगा जाम, मरीजों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस फंसी
