बरेली: पीएनबी के शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला का एटीएम उसके पास ही रखा रहा और उसके अकाउंट से दस दस हजार रुपये करके 50 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने गोलमोल जबाव दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरादरी …

बरेली, अमृत विचार। महिला का एटीएम उसके पास ही रखा रहा और उसके अकाउंट से दस दस हजार रुपये करके 50 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने गोलमोल जबाव दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बरादरी के डोहरा निवासी सुनील कुमार की पत्नी राजबाला ने बताया की एकता नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका अकाउंट है। 12 जुलाई को अचानक उनके खाते से दस दस हजार रुपये करके पांच बार में 50 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने बैंक जाकर शाखा प्रबंधक से इस मामले में जानकारी मांगी तो उसने उन्हें कोई सही जबाव नहीं दिया।

महिला का आरोप है कि शाखा प्रबंधक की गलती से ही उसके पैसे कटे है। जबकि उसने 12 जुलाई को अपना एटीएम प्रयोग ही नहीं किया है। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार