सीबीएसई 10वीं परिणाम में लखनऊ की छात्रा सारा ने 98.2 प्रतिशत अंक से किया टॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी बेटियां आगे रहीं हैं। शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा सारा सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। इस बार 90 प्रतिशत से …

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी बेटियां आगे रहीं हैं। शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा सारा सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

वह बताती हैं कि सीबीएसई की ओर निर्धारित फ्रेंडली सेलेबस होने से बच्चों में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है बल्कि पढ़ाई के प्रति रुझान भी बढ़ा है। इसमें कतई संदेह नहीं है कि बच्चों ने अच्छे रिजल्ट के लिए अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास किया है।

वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड की ओर से जारी परिणाम वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस बार ओवरऑल 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इस साल की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 15 फरवरी 2020 से शुरू हुईं थी। वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गईं थी। उस समय 10वीं की चार विषयों की परीक्षाएं होना बाकी थी।

उधर उत्तर पूर्वी दिल्ली के करीब 86 स्कूलों में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी 2020 से ही स्थगित कर दी गई थी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने शेष बची परीक्षाओं को रद्द करते हुए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 10वीं परिणाम का परिणाम जारी कर दिया गया है।

संबंधित समाचार