अयोध्या: मनरेगा व पीएम आवास योजना के तरत कराए गए कार्यों की सभी ब्लॉकों पर होगी सोशल ऑडिट
अयोध्या। जनपद के सभी विकास खण्डों में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराए गए कार्यो की सोशल ऑडिट कराई जाएगी। ब्लाकों के वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए कार्यों के साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराये गये मनरेगा एवं पीएम आवास ग्रामीण के कार्यों की भी सोशल आडिट के लिए कैलेण्डर जारी किया …
अयोध्या। जनपद के सभी विकास खण्डों में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराए गए कार्यो की सोशल ऑडिट कराई जाएगी। ब्लाकों के वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए कार्यों के साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराये गये मनरेगा एवं पीएम आवास ग्रामीण के कार्यों की भी सोशल आडिट के लिए कैलेण्डर जारी किया गया है। यह 18 फरवरी 2023 तक निर्धारित है।
विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में सभी कार्यों का शत प्रतिशत सोशल आडिट कराया जायेगा। सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा महात्मा मनरेगा के सोशल आडिट हेतु प्रपत्रों पर सूचना वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा दी गयी है। डाउनलोड की गयी रिपोर्ट का प्रिन्ट जिला विकास अधिकारी द्वारा समय से टीम को उपलब्ध कराया जायेगा।
प्रत्येक टीम के साथ एक-एक ब्लाक सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर और ब्लाक संसाधन व्यक्ति को नामित किया गया है। ब्लाक का सोशल आडिट सम्पन्न हो जाने के उपरान्त सोशल आडिट ब्लाक सभा कान्फ्रेन्स का आयोजन ब्लाक पर किया जायेगा। सोशल आडिट ब्लाक सभा की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी द्वारा की जायेंगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मनरेगा व पीएम आवास की तर्ज पर होगा सोशल ऑडिट
