बरेली: दीवार में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोर पुलिस को खुली चुनौती देते मकान में पीछे से नकब लगाकर सोने चाँदी के जेबरात समेत लाखो के माल समेटकर फरार हो गए। सुबह उठने पर परिवार के लोगो को घटना की जानकारी हुई तो सूचना देकर पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोर पुलिस को खुली चुनौती देते मकान में पीछे से नकब लगाकर सोने चाँदी के जेबरात समेत लाखो के माल समेटकर फरार हो गए। सुबह उठने पर परिवार के लोगो को घटना की जानकारी हुई तो सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जाच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना घटिया गांव निवासी सफदर खां के मकान में देर रात अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे के हिस्से में नकब लगाकर घर घुस गए। चोरों ने घर की अलमारी में रखे दो जोड़ी सोने के झाले, एक अगूंठी, बुन्दे, पायल समेत घर मे रखी 22 हजार की नगदी समेटकर फरार हो गए।

सुबह फज्र की नमाज पढ़ने के लिए उठे सफदर खां को घर मे चोरी की जानकारी हुई। उसके बाद परिवार के लोगो को उठाकर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। सूचना पर डायल 112 और परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह मौके पर पहुच गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चों सिंह ने बताया कि जल्द हो चोरों की गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायगा।

संबंधित समाचार