रायबरेली: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे आरपीएफ सिपाहियों ने इलाज के लिए सीएचसी ले गये जहा से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। महाराजगंज निवासी अबरार मोहम्मद पुत्र पीर अली मंगलवार को वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपनी बहन के गांव निहस्था आया …

रायबरेली। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे आरपीएफ सिपाहियों ने इलाज के लिए सीएचसी ले गये जहा से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। महाराजगंज निवासी अबरार मोहम्मद पुत्र पीर अली मंगलवार को वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपनी बहन के गांव निहस्था आया था। बुधवार सुबह वह घर वापस जाने के लिए निहस्था रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया।

लेकिन वह टिकट लेना भूल गया था ,जिस वजह से ट्रेन के लालगंज स्टेशन पर पहुंची तो वह टिकट लेने के लिए ट्रेन से उतरने लगा। तभी उसका पैर पायदान और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के गिरते ही प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और सुरक्षा बल के जवानों ने उसे उठाया और तत्काल उसको उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: शिक्षक ने छात्र को बेहरमी से पीटा, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

संबंधित समाचार