रायबरेली: बाइक सवार किराना व्यवसाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, विरोधियों पर आरोप
रायबरेली। मंगलवार की रात बाइक से भाई के साथ अपने घर जा रहे किराना व्यवसाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। आरोप है कि रास्ते में पहले से बैठे दो लोगों ने गोली मारी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। उधर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना मंगलवार …
रायबरेली। मंगलवार की रात बाइक से भाई के साथ अपने घर जा रहे किराना व्यवसाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। आरोप है कि रास्ते में पहले से बैठे दो लोगों ने गोली मारी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। उधर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे की है। भदोखर थाना क्षेत्र के गांव रंजीतपुर लोनारी निवासी किराना व्यवसाई रामनरेश अपने भाई करुणा शंकर के साथ सामान की खरीदारी करने शहर आए हुए थे।
आरोप है कि जब वह वापस घर जा रहे थे तो गांव के पास रास्ते में पहले से मौजूद बाइक खड़ी किए दो लोगों ने उन पर फायर कर दिया । जिससे गोली उनके बाएं हाथ में लगी है। घटना की सूचना उनके भाई करुणा शंकर ने फोन पर पुलिस को दी , मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस मामले में गांव के दो लोगों ओम प्रकाश और बुद्धिलाल को आरोपित किया गया है। सीओ सिटी बंदना सिंह ने बताया कि जिन लोगों पर आरोप हैं, उसमें बुद्धीलाल ने घायल के विरुद्ध कुछ वर्ष पहले मुकदमा दर्ज कराया था। जो न्यायालय में विचाराधीन है। दोनो में पुरानी रंजिश है। सीओ ने यह भी कहा कि चलती बाइक सवार को गोली करना और गोली उसके बाएं हाथ की मांस को छीलते हुए निकल जाना , जांच का विषय है , जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गोमती नगर गैंगरेप का दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
