ट्रांसफार्मर में खराबी : 72 घंटे गुल रही 35 गांवों की बिजली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुदौली/ अयोध्या। बाबाबाजार सबस्टेशन के अंतर्गत सल्लाहपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति पाने वाले 35 गांवों की बिजली पिछले 72 घंटे से गुल है। विभागीय अवर अभियंता रामेश्वर गुप्ता सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर में खराबी का राग अलाप रहे हैं। उधर सबस्टेशन के एसएसओ लाइन में फाल्ट सही न होने की बात कह रहा है। …

अमृत विचार, रुदौली/ अयोध्या। बाबाबाजार सबस्टेशन के अंतर्गत सल्लाहपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति पाने वाले 35 गांवों की बिजली पिछले 72 घंटे से गुल है।

विभागीय अवर अभियंता रामेश्वर गुप्ता सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर में खराबी का राग अलाप रहे हैं। उधर सबस्टेशन के एसएसओ लाइन में फाल्ट सही न होने की बात कह रहा है।

सोमवार को दिन में बाबाबाजार सबस्टेशन के 10 केबी के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। लखनऊ से इंजीनियर आए और घंटों तक इसे सही करने की कोशिश करते रहे। बावजूद इसके खराबी दूर न की जा सकी।

जैसे सप्लाई लगाई जाती थी, ट्रिप कर जाती रही। उधर दुर्गेश मिश्रा और अजीत कुमार विभागीय लाइनमैन पेट्रोलिंग पर लगे रहे। फिर कोई सफलता नहीं मिल पाई। बुधवार को दिन भर यह समस्या बनी रही।

इलाकाई विद्युत उपभोक्ता सबस्टेशन और जेई के सीयूजी नंबर पर फोन मिलाते रहे और स्विच आफ बताता रहा। हाल-फिलहाल जेई अगले कुछ घंटों में फाल्ट दुरुस्त कर लेने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: खंभा टूटने के बाद सुरेश शर्मा नगर में 24 घंटे से बिजली गुल, कई पोल हैं क्षतिग्रस्त, विभाग अंजान

संबंधित समाचार