आतंकी हमला : मारे गए मजदूरों का घर पहुंचा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, तिर्वा/ कन्नौज। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सोमवार देर रात आतंकी हमले में मारे गये मजदूरों के शव बुधवार सुबह उनके गांव कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार मचने के साथ ही मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई। अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री …

अमृत विचार, तिर्वा/ कन्नौज। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सोमवार देर रात आतंकी हमले में मारे गये मजदूरों के शव बुधवार सुबह उनके गांव कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार मचने के साथ ही मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई।

अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

ठठिया थाना क्षेत्र के दन्नापुर्वा गांव निवासी रामसागर (50) पुत्र गज्जा व भतीजा मुनेश पुत्र रामऔतार गांव में रोज मजदूरी न मिलने से परेशान होकर अगस्त में जम्मू कश्मीर चले गए थे। वहां पर वह शोपियां में सेब पैकिंग का कार्य करने लगे। इस काम में एक डिब्बा पर दस रुपये मिलते थे।

दो महीने काम करने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें कन्नौज के लिए निकलना था लेकिन सोमवार की रात जब वे सो रहे थे तभी आतंकियों ने पहले ग्रेनेड और इसके बाद गोलियों से हमला बोल दिया। इससे दोनों की जान चली गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रशासन ने दोनों श्रमिकों के शव विमान से लखनऊ पहुंचवाए। वहां से उन्हें एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पैतृक गांव दन्नापुरवा लाए गए। शव पहुंचते ही चीत्कार के स्वर चारों तरफ सुनाई पड़ने लगे। एक बारगी तो लगा मानो प्रकृति भी आंसू बहा रही है।

उधर, सूचना पर समाज कल्याण, सांसद, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। मंत्री असीम अरुण ने दोनों के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की मदद के साथ ही शासन स्तर से को और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

दोनों शवों को कुछ देर गांव में रखने के बाद परिजनों ने कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कोठी घाट गंगा तट लेकर पहुंचे। यहां राम सागर को पुत्र प्रांशू व मुनेश को भाई सर्वेश ने मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें:- अमित शाह के दौरे से पहले पुलवामा में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी शहीद और CRPF का एक जवान घायल

संबंधित समाचार