नेस्ले ने ग्राहकों को सीधे सामान बेचने का मंच ‘माईनेस्ले’ किया शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने बुधवार को ग्राहकों को सीधे सामान बेचने का मंच (डी2सी) शुरू किया। इसके साथ कंपनी ने ‘ऑनलाइन’ कारोबार क्षेत्र में कदम रखा है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कंपनी के तिमाही नतीजों से संबंधित बयान में कहा कि …

नई दिल्ली। दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने बुधवार को ग्राहकों को सीधे सामान बेचने का मंच (डी2सी) शुरू किया। इसके साथ कंपनी ने ‘ऑनलाइन’ कारोबार क्षेत्र में कदम रखा है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कंपनी के तिमाही नतीजों से संबंधित बयान में कहा कि डी2सी मंच ‘माईनेस्ले’ को दिल्ली-एनसीआर बाजार में उतारा जाएगा और फिर इसका अन्य क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी, 66 फीसदी के साथ तिमाही आंकड़ा 3,511 करोड़ रुपए

नारायणन ने कहा, इस मंच को खास तौर पर उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। मुझे विश्वास है कि माईनेस्ले मंच हर तरह से उपभोक्ता के लिए सुखद अहसास लेकर आएगा। इस मंच पर उपभोक्ताओं को पौष्टिकता से जुड़ी सलाह भी मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल नेस्ले की डी2सी एवं ऑनलाइन बिक्री में हिस्सेदारी बहुत कम है लेकिन आने वाले वर्षों में इसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद कंपनी को है।

ये भी पढे़ं- ताईवानी कंपनी कॉंटीनेंटल कार्बन भारत में लगाएगी तीसरा कारखाना: चेन

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार