बरेली: पंजाबी महासभा महिला यूनिट ने धूमधाम से मनाया दिवाली का रंगारंग कार्यक्रम
बरेली, अमृत विचार। पंजाबी महासभा महिला इकाई ने होटल गाला गैलेक्सी मे दिवाली का रंगारंग कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम स्थल को सुंदर दियो और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। सारे सदस्य भारतीय परिधानों में सज कर आए। ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना तिराहे से लेकर कोहाड़ापीर चौराहे तक हटाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप इस …
बरेली, अमृत विचार। पंजाबी महासभा महिला इकाई ने होटल गाला गैलेक्सी मे दिवाली का रंगारंग कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम स्थल को सुंदर दियो और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। सारे सदस्य भारतीय परिधानों में सज कर आए।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना तिराहे से लेकर कोहाड़ापीर चौराहे तक हटाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप
इस दौरान दिवाली से संबंधित गेम्स खेलें गए और डांस किए गए। महिला सदस्यों को रैंप वॉक करवाया गया। वहीं, विभिन्न पुरुस्कार भी बांटे गए। अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने बताया की आज के कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने शपथ ली है की हम दिवाली जो की एक स्वदेशी त्यौहार है, इसे परंपरागत रूप से मनाएंगे और सारी खरीदारी छोटे और निम्न वर्ग के दुकानदारों से करेंगे और मिट्टी के दिए ही जलाएंगे।

उन्होंने बताया कि अपने इस प्रयास से गरीब घरों मे खुशियों के दीप जलाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिम्मी आनंद बलविंदर कौर सोनिया आहूजा सुमन अरोड़ा अलिंदा छाबड़ा रूमा गंभीर श्वेता पाहवा प्रीती खनिजों कुलजीत बासु मन्नो विग डिंपल भसीन डाक्टर रश्मि सरपाल रज्जी बग्गा आदि का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें- बरेली: तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
