जाइडस ने कोरोना वैक्सीन का मानव परीक्षण किया शुरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय दवा निर्माता कंपनी जाइडस कैडिला ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित टीके का मानव परीक्षण शुरु कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि प्री क्लिनिकल टॉक्सिटी ट्रायल में काेविड-19 का उसका संभावित वैक्सीन जाइकोव-डी सुरक्षित पाया गया। कंपनी ने पहले और दूसरे चरण के मानव परीक्षण के तहत …

नई दिल्ली। भारतीय दवा निर्माता कंपनी जाइडस कैडिला ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित टीके का मानव परीक्षण शुरु कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि प्री क्लिनिकल टॉक्सिटी ट्रायल में काेविड-19 का उसका संभावित वैक्सीन जाइकोव-डी सुरक्षित पाया गया।

कंपनी ने पहले और दूसरे चरण के मानव परीक्षण के तहत जाइकोव-डी का पहला डोज आज दिया है। इसका मानव परीक्षण 1,000 व्यक्तियों पर किया जायेगा। कंपनी के अध्यक्ष पंकज आर पटेल ने आज बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में यह बड़ा कदम है।

जाइडस ने इस माह के शुरुआत में यह घोषणा की थी कि अहमदाबाद के वैैक्सीन टेक्नोलॉजी सेंटर में विकसित जाइकोव-डी का प्रीक्लिनिकल ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है और उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक से पहले और दूसरे चरण के मानव परीक्षण की मंजूरी मिल गयी है।

संबंधित समाचार