सरोकार : शिविर लगाकर 245 बच्चों को सौंपे उपकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को ट्रैफिक चौराहे के पास कंपोजिट विद्यालय में 245 दिव्यांग बच्चों को 384 उपकरण सौंपे गए। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने बताया कि इस संबंध में आठ अगस्त को मेजरमेंट कैंप में दृष्टिबाधित, अल्प दृष्टिवान, श्रवणबाधित, मानसिक मंद तथा अस्थि दिव्यांग बच्चों का …

अमृत विचार, चित्रकूट। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को ट्रैफिक चौराहे के पास कंपोजिट विद्यालय में 245 दिव्यांग बच्चों को 384 उपकरण सौंपे गए। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने बताया कि इस संबंध में आठ अगस्त को मेजरमेंट कैंप में दृष्टिबाधित, अल्प दृष्टिवान, श्रवणबाधित, मानसिक मंद तथा अस्थि दिव्यांग बच्चों का चयन किया गया था।

शिविर में परिषदीय विद्यालयों के 245 बच्चों के सापेक्ष 384 उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल ने भी संबोधित किया।

तकनीकी जानकारी एलिम्को कानपुर के प्रोस्थेटिक आस्थोटिक इंजीनियर शुभम एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संदीप कुमार सिंह ने दी। अनिमेष कुमार मिश्रा, ध्यान सिंह सुशील पांडेय उमेश यादव राकेश गुप्ता कल्पना गुड़िया रेनू संजय पांडेय संजय सिंह चंद्रकेश संजीव अनुरूद्ध एवं कमलेश प्रजायत्न संस्था के राहुल तथा सूर्यकांत का भी सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:- बरेली: तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार