राजस्थान: तीन वाहनों से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, 4 गिरफ्तार
उदयपुर। राजस्थान में आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में बुधवार को तीन अलग-अलग वाहनों से लगभग 25 लाख की अवैध शराब बरामद की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेरवाड़ा टोल नाके के पास एक बोलेरो पिकअप की बॉडी से 134 कार्टून अवैध …
उदयपुर। राजस्थान में आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में बुधवार को तीन अलग-अलग वाहनों से लगभग 25 लाख की अवैध शराब बरामद की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेरवाड़ा टोल नाके के पास एक बोलेरो पिकअप की बॉडी से 134 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसमें रॉयल स्टैग व्हिस्की बोतल के 4 कार्टन,
ब्लेंडर्स प्राईड व्हिस्की के 5 कार्टन, रॉयल चौलेंज व्हिस्की बोतल के 5 कार्टन, ऑफिसर चॉइस व्हिस्की बोतल के 30 कार्टन, ऑल सीजन व्हिस्की बोतल के 5 कार्टन, रॉयल चौलेंज अद्धे के 5 कार्टन, ऑल सीजन अद्धे के 10 कार्टन, ऑफिसर चॉइस पव्वे के 20 कार्टन, किंगफिशर बियर टिन के 50 कार्टन शामिल है। मौके से वाहन चालक मुकेश राम जाट निवासी दौलतपुरा दातारामगढ़ सीकर एवं सह चालक नितेश लाल सैनी निवासी ठाकुर वाली गली नवलगढ़ झुंझुनू को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- 26/11 मुंबई हमले केस में आतंकी कसाब की पहचान करने वाली देविका से मिले यूएन महासचिव, जानिए क्या कहा
सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि विभाग की नाकेबंदी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर बंजरिया मोड पर एक आयशर ट्रक की बॉडी से सब्जी भरने वाले प्लास्टिक केरेट के नीचे रखी 400 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई। इनमें किंगफिशर बियर टिन 168 कार्टन, प्रिंस बियर टिन 360 कार्टून, रॉयल क्लासिक 172 कार्टन बरामद हुए। मौके से वाहन चालक प्रकाश रेबारी निवासी हवाला खुर्द नाई उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।
नाकाबंदी के एक अन्य प्रकरण में खेरवाड़ा के निकट देवनारायण होटल के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 101 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस गाड़ी से ऑल सीजन व्हिस्की बोतलों के 18 कार्टन, ब्लेंडर्स प्राईड व्हिस्की बोतल के 17 कार्टन, रॉयल स्टैग व्हिस्की बोतल के 9 कार्टन, रॉयल स्टैग व्हिस्की अद्दे के 15 कार्टन, ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 23 कार्टन, अद्धा का एक कार्टून, ऑल सीजन अद्धा के 18 कार्टन बरामद किए गए। वाहन चालक कुलदीप जाट निवासी शाहपुरा मंडाना जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म मामला: महिला आयोग ने दिया गाजियाबाद पुलिस को नोटिस
