बरेली: दिवाली पर बिजली की नहीं होगी समस्या, 30 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार
बरेली, अमृत विचार। शहर में 24 घंटे, तहसील व कस्बों में 20-22 घंटे और गांव में 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर है। दीपावली को देखते हुए गांवों और कस्बों को भी धनतेरस से दीपावली तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी विभाग की तरफ से ही जा रही है। इसके लिए विभाग के कर्मचारियों और अभियंताओं …
बरेली, अमृत विचार। शहर में 24 घंटे, तहसील व कस्बों में 20-22 घंटे और गांव में 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर है। दीपावली को देखते हुए गांवों और कस्बों को भी धनतेरस से दीपावली तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी विभाग की तरफ से ही जा रही है। इसके लिए विभाग के कर्मचारियों और अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। कहा गया है कि लाइनों की लगातार पेट्रोलिंग करते रहें। जर्जर लाइनों को सही किया जाए। ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त रखा जाए। खराब होने या फुंकने पर तुरंत बदला जाए। वहीं सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
त्योहारों पर भरपूर बिजली देने के लिए विभाग मेंटीनेंस करा रहा है। बिजली घरों पर उपकरण बदलने से लेकर फीडरों पर जर्जर केबिल बदले जा रहे हैं, जिसके चलते सप्लाई बाधित रही है। दिवाली को लेकर शहर में करीब 30 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार करवाए गए हैं। ट्रांसफार्मर में खराबी या फुंकने की स्थिति में मोबाइल ट्रांसफार्मर भेजकर सप्लाई कराई जाएगी। खराब ट्रांसफार्मर की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्र में खराब केबिल भी बदली जा रही है। जेई और एसडीओ को दिवाली पर रात 12 बजे तक क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश हैं। इसी तरह देहात में भी बेहतर बिजली देने को लेकर तैयारी है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए है। वहीं कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
मौजूदा संसाधन में 24 घंटे आपूर्ति बड़ी चुनौती
जनपद में जर्जर तार, खंभे और ट्रांसफार्मर व बिजली आपूर्ति का ढांचा ओवरलोड झेलने में सक्षम नहीं हैं। क्योंकि दीपावली पर बिजली की सजावट में लगी झालरों के अलावा व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शनों के लोड से 11 केवी और 33 केवी की लाइनों पर लोड बढ़ जाएगा। पहले से ही ओवरलोडिंग की वजह से लाइनों में फाल्ट की समस्या रही है। विभाग के पास सीमित संसाधन हैं। ऐसे में 24 घंटे बिजली देने के दावे हवा हवाई साबित हो सकते हैं।
अधीक्षण अभियंताओं को बैठक करके स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार पर किसी भी तरह से बिजली संकट पैदा नहीं होना चाहिए। ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो, जिसके लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्राली सब स्टेशनों पर रखवा दी जाए। अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र की बिजली सप्लाई पर लगातार नजर रखेंगे।-आरके शर्मा, मुख्य अभियंता
ये भी पढ़ें- बरेली: इस दिवाली पर मिट्टी के दीयों से रौशन होंगे घर, जमकर हो रही खरीदारी
