Video: जकार्ता की मस्जिद में लगी भीषण आग, भरभरा कर गिर गया का गुंबद
जकार्ता (इंडोनेशिया)। उत्तरी जकार्ता में जामी मस्जिद के बड़े गुंबद में आग लग गई जिसके बाद गुंबद गिर गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आग कितने बड़े पैमाने पर लगी थी। आग के बाद काले धुंए के गुब्बार से पूरा आसमान भर गया। जानकारी के मुताबिक …
जकार्ता (इंडोनेशिया)। उत्तरी जकार्ता में जामी मस्जिद के बड़े गुंबद में आग लग गई जिसके बाद गुंबद गिर गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आग कितने बड़े पैमाने पर लगी थी। आग के बाद काले धुंए के गुब्बार से पूरा आसमान भर गया। जानकारी के मुताबिक मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था। हालांकि गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान आग लगने की घटना हुई। मस्जिद में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचीं दमकल की कम से कम 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मस्जिद में आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग की वजह का जांच करने में जुटी है। पुलिस ने मस्जिद में मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार से पूछताछ की है।
जकार्ता की मस्जिद में लगी भीषण आग, भरभरा कर गिर गया मस्जिद का गुंबद।#viralvideo #Jakarta pic.twitter.com/5xC1PWFVeM
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 20, 2022
इस्लामिक सेंटर के परिसर में मस्जिद के अलावा शैक्षणिक, कॉमर्शियल एवं रिसर्च केंद्र भी हैं। मस्जिद में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। 20 साल पहले भी मरम्मत कार्य के दौरान यहां आग लग चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 में भी मस्जिद में भीषण आग लगी थी, उस वक्त दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा था।
ये भी पढ़ें : ‘हवा का तेज झोंका आया और हो गई प्रेग्नेंट, 15 मिनट में डिलीवरी’, महिला के अजीब दावे से मची सनसनी
