बहराइच: मनरेगा महिला मेट ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बहराइच। शासन के निर्देश के पर ग्राम पंचायतों में तैनात किए गए मनरेगा महिला मेट को एक वर्ष बाद भी न वेतन मिला है और न ही काम। जिस पर गुरुवार पयागपुर विकास खंड की महिला मेट ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी ने वेतन दिलाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन …
बहराइच। शासन के निर्देश के पर ग्राम पंचायतों में तैनात किए गए मनरेगा महिला मेट को एक वर्ष बाद भी न वेतन मिला है और न ही काम। जिस पर गुरुवार पयागपुर विकास खंड की महिला मेट ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी ने वेतन दिलाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश सरकार ने मनरेगा कार्य और विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम पंचायतों में महिला मेट की नियुक्ति की थी। इन सभी को छह हजार रुपए मानदेय मिलना था। लेकिन तैनाती के एक वर्ष बाद भी महिला मेट को अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिस पर गुरुवार को मनरेगा महिला मेट विकास समिति के बैनर तले सभी महिलाएं पहुंची।

संघ की अध्यक्ष ममता निषाद की अगुवाई में सभी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांवों में तैनाती तो कर दी गई। लेकिन अभी तक न वेतन मिला है और न ही काम दिया जा रहा है। सभी ने नियमित मानदेय दिलाने, गांवों में नई तैनाती न करने, बिना हस्ताक्षर के मास्टर रोल को पास न करने और जियो टेकिंग का अधिकार देने की मांग करते हुए सभी ने प्रदर्शन किया।
इसके बाद जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को ज्ञापन दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी देवी, पार्वती देवी, मिथिलेश कुमारी, महेश कुमारी, गुड़िया सिंह और दीपा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: कारीकोट में चल रहे मनरेगा कार्य की शासन ने की सराहना
