जलालाबाद में प्रवासी महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। जिला प्रशासन की लापरवाही से अब तक जनपद की सबसे सुरक्षित तहसील जलालाबाद में भी अब कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने लगे हैं बीते तीन दिनों में तीन मामलों की पुष्टि हुई है सोमवार की सुबह महिला स्वास्थ्यकर्मी, शाम को आयुष डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके अगले ही दिन …

जलालाबाद, अमृत विचार। जिला प्रशासन की लापरवाही से अब तक जनपद की सबसे सुरक्षित तहसील जलालाबाद में भी अब कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने लगे हैं बीते तीन दिनों में तीन मामलों की पुष्टि हुई है सोमवार की सुबह महिला स्वास्थ्यकर्मी, शाम को आयुष डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।

उसके अगले ही दिन मंगलवार शाम को क्षेत्र के सराय साधौ निवासी प्रवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है यह जलालाबाद का 5वां कोरोना मामला है जिसमे दो मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके है अब तहसील में 3 सक्रिय मरीज है सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जलालाबाद के गांव सराय साधौ निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार चार बच्चो और पत्नी के साथ पानीपत में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था लॉकडाउन में रोजगार जाने के बाद वह 11 जून को परिवार के साथ वापस जलालाबाद आया रैंडम सैंपलिंग में 11 जुलाई को प्रवासी व्यक्ति उसकी पत्नी और दो बच्चो की टेस्टिंग हुई।

जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की शाम को आई 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही गांव में हड़कंप मच गया बुधवार की सुबह जब गांव की आशा माया देवी संक्रमित महिला को लाने के लिए पहुंची तो महिला छोटे बच्चो की दुहाई देने लगी प्रशासन को लगा कि महिला जाने में आना कानी कर रही है तो कोतवाली से गांव में फोर्स भेज दिया गया पुलिस फोर्स ने महिला को एम्बुलेंस से बरेली मोड़ स्थित एल1 अस्पताल भेजा गया।

महिला अपने पति और बच्चो के साथ 11 जून को पानीपत से वापस आई थी सूचना मिलते ही महिला और उसके परिजनों का कोरोना टेस्ट कराया था अभी उसके दो बच्चे और सास का टेस्ट होना बाकी है बाकी जो लोग सम्पर्क में आये होंगे सभी का टेस्ट कराया जाएगा। – माया देवी, आशा कार्यकत्री, सराय साधौ

संक्रमित महिला को एल1 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है गांव में महिला के घर से 200 मीटर रेडियस को सैनेटाइज करा कर कंटोनमेंट जोन बना कर बेरिकेड्स लगा दिए गए है लोगो का निकलना प्रतिबंधित किया गया है। – सौरभ भट्ट, एसडीएम, जलालाबाद

संबंधित समाचार