शाहजहांपुर: तारीन टिकली में कृष्णा नगर मंदिर की प्रभात फेरी का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कृष्णा नगर मंदिर से कार्तिक मास में शुरू की गई प्रभातफेरियों की श्रृंखला गुरुवार को भी जारी रही। प्रभातफेरी का स्वागत तारीन टिकली में सहगल परिवार ने पुष्पवर्षा से किया। इसके बाद भजनोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को गदगद किया। …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कृष्णा नगर मंदिर से कार्तिक मास में शुरू की गई प्रभातफेरियों की श्रृंखला गुरुवार को भी जारी रही। प्रभातफेरी का स्वागत तारीन टिकली में सहगल परिवार ने पुष्पवर्षा से किया। इसके बाद भजनोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को गदगद किया। सुबह तड़के मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तारीन टिकली पहुंची, जहां विवेक सहगल और रीना सहगल ने लड्डू गोपाल तथा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लड्डू गोपाल की आरती उतारी गई और उन्हें दरबार में बिराजमान किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए।

ये भी पढ़ें- मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चमके शाहजहांपुर के खिलाड़ी

इसी क्रम में हरवंश सचदेव ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। बाद में हरीश बजाज ने भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो, नितिन ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं, पार्थ सचदेव ने फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी, अनिल कक्कड़ ने मैं तेरी मैं तेरी रे कान्हा मैं तेरी, रविन्द्र मिश्र ने हम तुम्हारे थे प्रभू जी हम तुम्हारे हैं, देवेंद्र खुराना ने बिन पिए नशा हो जाता है, मनमोहन अरोरा ने आजा आजा रे कन्हाई तेरी याद आई, अंकित सचदेव ने दासी हूं तेरी श्यामा सेवा में साथ रख लो, नवीन सचदेव ने पर्दे में बैठे बैठे यूं न मुस्कुराइए भजन सुनाकर धूम मचा दी। समापन पर फूलों की होली खेली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने खासतौर पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की और नृत्य का खुशियां मनाईं।

समापन पर अरुण खंडेलवाल ने सहगल परिवार को मंदिर की भेंट प्रदान की। इस अवसर पर शिवांश सहगल, सुमित मेहरोत्रा,अतुल रस्तोगी, दिवाकर मिश्र, संजीव मिश्र, वेद प्रकाश कामरा, विनोद सचदेव, अखिल मिश्र, जसवंत जस्सू, सुनील गुप्ता, मोहन लाल अरोरा, डॉ. हरीश सचदेव, भागवंती देवी, सुनीता कक्कड़ आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: धान खरीद सेंटरों पर कम नहीं हो रहीं अव्यवस्थाएं, डीएम खफा

संबंधित समाचार