बरेली: दबंगों ने किन्नर को पीटकर किया घायल, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। स्कूटी से जा रही किन्नर पर मनचलों ने फब्तियां कस दीं। किन्नर ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुटी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …
बरेली, अमृत विचार। स्कूटी से जा रही किन्नर पर मनचलों ने फब्तियां कस दीं। किन्नर ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुटी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी सुमन अपने साथी के साथ मंगलवार की रात 10 बजे के करीब प्रेमनगर से हजियापुर आ रही थी। जब वह टायर मंडी के पास पहुंची तो वहां बैठे जाटवपुरा निवासी सुभाष और ब्रहमपुर निवासी विनोद उस पर फब्तियां कसने लगे।
सुमन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट भी की। सड़क पर सुमन को पिटता देख वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की। प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
