गदरपुर: मंदिरों व घरों में चोरों ने लगाई सेंध, आधा दर्जन से अधिक घरों के ताले तोड़े
गदरपुर, अमृत विचार। पपनेजा व बसुंधरा कॉलोनी में बुधवार रात को आठ घरों के ताले तोड़े और दो मंदिरों से नकदी ले गए। पपनेजा कॉलोनी में एक खाली घर का ताला तोड़ा। लेकिन, मुख्य दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाए। बंद पड़ी मेडिकल के ताले भी तोड़े, बंसुधरा कॉलोनी में अंकुश बठला की मोबाइल की …
गदरपुर, अमृत विचार। पपनेजा व बसुंधरा कॉलोनी में बुधवार रात को आठ घरों के ताले तोड़े और दो मंदिरों से नकदी ले गए। पपनेजा कॉलोनी में एक खाली घर का ताला तोड़ा। लेकिन, मुख्य दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाए।
बंद पड़ी मेडिकल के ताले भी तोड़े, बंसुधरा कॉलोनी में अंकुश बठला की मोबाइल की दुकान से करीब तीन हजार रुपये का सामान ले गये। इसी कॉलोनी में मंदिर से चांदी के सिक्के व नकदी ले गए। मनोज रघुवंशी के घर का ताला तोड़ा। लेकिन, आवास खाली था। प्रीत कॉलोनी में स्थित मंदिर में कन्हैया की मूर्ति चोरी कर ले गये। महेन्द्र कालोनी में आईलेट सेन्टर का ताला तोड़ उसमें लगी फ्लैक्सी को फाड़ दी।
सुमित बठला की दुकान का ताला तोड़ा। सूचना के बाद एसआई गौरव जोशी व थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मुआयना किया। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, सभासद मनोज गूम्बर, परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजेश पांडेय से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
